Urja Ganga Project

ऊर्जा गंगा परियोजना (Urja Ganga Project) भारत सरकार की एक महत्त्वाकांक्षी गैस पाइपलाइन योजना है, जिसे अक्टूबर 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वाराणसी में लॉन्च किया गया था। इस योजना का उद्देश्य देश के पूर्वी राज्यों में प्राकृतिक गैस (PNG) और वाहनों के लिए संकुचित प्राकृतिक गैस (CNG) की आपूर्ति सुनिश्चित करना है। इस योजना के तहत 2,500 किलोमीटर लंबी गैस पाइपलाइन उत्तर प्रदेश के जगदीशपुर से पश्चिम बंगाल के हल्दिया तक बिछाई गई है। परियोजना में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के पांच राज्यों को शामिल किया गया है। तो दोस्तों, आज के लोक पहल के इस लेख में आप जानेंगे, ऊर्जा गंगा परियोजना के लाभ, उद्देश्य और जरूरी जानकारी।

ऊर्जा गंगा परियोजना का उद्देश्य क्या है?

ऊर्जा गंगा परियोजना (Urja Ganga Project) का मुख्य उद्देश्य पूर्वी भारत के औद्योगिक और घरेलू विकास को गति देना है। इस परियोजना के माध्यम से पूर्वी राज्यों में ऊर्जा की आपूर्ति बढ़ाकर आर्थिक विकास सुनिश्चित करना है। इसके तहत औद्योगिक क्षेत्रों, घरेलू उपयोगकर्ताओं और वाहनों के लिए स्वच्छ एवं सस्ती ईंधन गैस उपलब्ध कराई जाएगी। यह योजना पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान करेगी, साथ ही उर्वरक संयंत्रों के पुनरुद्धार और गैस-आधारित श्मशान की स्थापना को प्रोत्साहित करेगी।

इस परियोजना से क्या लाभ होंगे?

  1. 25 औद्योगिक क्षेत्रों को गैस आपूर्ति मिल सकेगी
  2. देश के लोगों को सीधा लाभ मिल सकेगा  
  3. पूर्वी भारत में आर्थिक और औद्योगिक प्रगति हो सकेगी
  4. यह पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक साबित होगी

निष्कर्ष

ऊर्जा गंगा परियोजना (Urja Ganga Project) न केवल पूर्वी भारत के आर्थिक विकास के लिए एक महत्त्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक मजबूत पहल है। यह योजना क्षेत्रीय असमानता को कम करते हुए उद्योग, परिवहन और घरेलू स्तर पर सस्ती और स्वच्छ ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करती है। इसके माध्यम से भारत, हरित ऊर्जा के क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धता को भी प्रकट करता है। यदि आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार से जरूर साझा करें, ताकि उन्हें भी सरकार के महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में पता चल सकें।

टिप्पणी करें

Search
( उ.  प्र.)  चुनावी  सर्वेक्षण  2022
close slider