यह सनातनी मूल्यों से प्रेरित एवं जनहित को समर्पित नवाचार एवं प्रयोगधर्मी गतिविधि है, जिसका उद्देश्य जन कल्याण से सम्बंधित विचारों/ प्रस्तावों/ योजनाओं एवं जन साधारण की समस्याओ के निवारण के लिए मंच प्रदान करना है।
उत्तर प्रदेश के नागरिकों के मध्य लोक पहल एक सशक्त वैचारिक हस्तक्षेप के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। लोक पहल का हर कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के जन -जन तक एक सकरात्मक सोच और सार्थक कार्य-संस्कृति का सन्देश पहुंचा रहा है। वर्तमान समय में दो मुद्दे विशेष रूप से जनक्रांति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। प्रथम, कोविड-19 जैसी महामारी की चुनौती। द्वितीय, संविधान एवं विधि सम्मत उत्तर प्रदेश की वर्तमान शासन व्यवस्था की निरंतरता को बनाये रखने की चुनौती। उत्तर प्रदेश का यह सौभाग्य है कि उसे पहली बार एक ऐसे मुख्यमंत्री का नेतृत्व मिला है जो सन्यासी, मनीषी, कर्मठ राजनेता होने के साथ साथ सनातन धर्म का निष्ठावान ध्वजवाहक भी है।