Mahtari Vandana Yojana 2024

Mahtari Vandana Yojana 2024

महतारी वंदन योजना 2024 (Mahtari Vandana Yojana 2024 CG state gov) के बारे में आवश्यक जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा शासित प्रदेशों में महिलाओं के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिस तरह से मध्य प्रदेश में सीएम लाडली बहना योजना संचालित है, उसी प्रकार से महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandana Yojana) की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। डबल इंजन की सरकार के शासनकाल में पीएम मोदी की महिलाओं को सशक्त बनाने की गारंटी को पूर्ण करने के उद्देश्य से इस योजना को शुरू किया गया है। महतारी वंदन योजना Mahtari Vandana Yojana) का फायदा छत्तीसगढ़ की स्थानीय महिलाओं को दिया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को क्या लाभ प्राप्त हो रहा है? इसके साथ ही इस योजना का लाभ पाने के लिए किस प्रकार के दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ रही है और इस योजना का फायदा प्राप्त करने के लिए आवेदन कैसे करें? उपरोक्त योजना के बारे में लोक पहल के इस लेख में आपको विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

महतारी वंदन योजना क्या है?

महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandana Yojana) छत्तीसगढ़ राज्य की निवासी महिलाओं के हित में चलाई जा रही सरकार की एक वित्त पोषित योजना है। जिसके अंतर्गत पात्र महिलाओं को सरकार से वित्तीय सहायता मिलती है, जिससे वह अपनी जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकती हैं।

महतारी वंदन योजना पात्रता

महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandana Yojana) का लाभ छत्तीसगढ़ की स्थानीय निवासी महिलाओं को दिया जाता है। जिनमें 21 वर्ष से लेकर 60 वर्ष की आयु तक की महिलाओं को शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य की गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली विवाहित, परित्यक्ता, विधवा, तलाकशुदा और आश्रित महिलाओं को विशेष तौर पर इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा जिन महिलाओं के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम है उन्हें भी इस योजना का फायदा मिल सकता है।

महतारी वंदन योजना के लिए कौन-कौन से जरूरी दस्तावेज लगेंगे?

महतारी वंदन योजना का लाभ पाने के लिए आपके पास उपरोक्त दस्तावेज आवश्यक होने चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता पासबुक

महतारी वंदन योजना के लिए फॉर्म कैसे भरें?

इस योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं को नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र, महिला एवं बाल विकास ब्लॉक, वार्ड और पंचायत भवन जाकर ऑफलाइन तरीके से महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandana Yojana) का आवेदन फॉर्म भरना होगा। इस दौरान आवेदन फार्म में अपनी सारी जानकारी सही तरीके से भरकर उसे जरूरी दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ संबंधित अधिकारी को देना होगा। महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandana Yojana) का आवेदन फॉर्म भरने के बाद आपको एक रसीद मिलेगी, जिसे आपको भविष्य के संदर्भ हेतु संभालकर रखना है।

महतारी वंदन योजना के अंतर्गत online apply भी कर सकते हैं। जिसके लिए आपको छत्तीसगढ़ राज्य की महतारी वंदन योजना से जुड़ी आधिकारिक वेबसाइट https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ पर जाकर आवेदन करना होगा। जहां आपको महतारी वंदन योजना का ऑनलाइन फॉर्म (Mahtari Vandana Yojana Online Apply)  प्राप्त हो जाएगा। महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandana Yojana)  के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करते समय आपको वेबसाइट पर जाकर अपने ब्लॉक, तहसील, जिले का नाम डालकर पहले अपना आवेदन फार्म खोलना है।  उसके बाद आवेदन फार्म को सही तरीके से भरकर ऑनलाइन ही सबमिट करना है।

महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandana Yojana)  के अंतर्गत आवेदन करने के बाद महिलाओं द्वारा दी गई जानकारी का सत्यापन किया जाएगा, जिसके आधार पर ही महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत यदि आप ऑनलाइन आवेदन करते हैं तो आपकी जानकारी का सत्यापन संबंधित अधिकारियों द्वारा किया जाता है और आपकी जानकारी सत्यापित होने के बाद ही महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandana Yojana)  के अंतर्गत आपका पंजीकरण सुनिश्चित होता है।

महतारी वंदन योजना के अंतर्गत कितनी धनराशि प्राप्त होती है?

महतारी वंदन योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को 1000 रुपए की आर्थिक मदद हर महीने मिलती है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा जरूरतमंद महिलाओं को सालाना 12,000 रुपए की आर्थिक मदद प्राप्त होती है। महतारी वंदन योजना का लाभ महिलाओं को सीधे DBT के माध्यम से उनके बैंक खाते में प्राप्त होता है। ऐसे में यदि छत्तीसगढ़ की निवासी महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ पाना है, तो उन्हें अपना बैंक में खाता अवश्य खुलवा लेना चाहिए, अन्यथा आपको इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं होगा।

महतारी वंदन योजना का पैसा कब तक मिलेगा?

महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब तक छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 2 किस्तें जारी की जा चुकी है। जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य की करीब 70 लाख से अधिक महिलाओं को अब तक महतारी वंदन योजना का फायदा मिल चुका है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस योजना की पहली किस्त के तौर पर करीब 655 करोड़ रुपए 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जारी किए गए और दूसरी किस्त भी जारी कर दी गई है। महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandana Yojana) का लाभ सीधे अपने बैंक खाते में पाने के लिए आपको अपना बैंक खाता आधार से लिंक अवश्य करना होगा वरना आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

महतारी वंदन योजना के अंतर्गत जारी की गई सूची में अपना नाम कैसे देखें?

महतारी वंदन योजना की लाभार्थी सूची (Mahtari Vandana Yojana Status check) में अपना नाम देखने के लिए आपको सरकार की इस योजना से जुड़ी अधिकारिक वेबसाइट पर जाना पड़ेगा। जहां आपको जिला, क्षेत्र, ब्लॉक, परियोजना, सेक्टर, गांव और आंगनबाड़ी केंद्र के नाम से लाभार्थी महिलाओं के नाम की सूची (Mahtari Vandana Yojana 2024 list in hindi) दिखाई देगी, जहां आप अपना नाम देख सकते है,  और इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। महतारी वंदन योजना से जुड़ी अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हेल्पलाइन नंबर +91-771-2220006 पर कॉल करके भी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना को शुरू करने का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक तौर पर स्वावलम्बी बनाना है, समाज में असमानता और महिलाओं के प्रति भेदभाव को कम करना है, महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण स्तर को सुधारते हुए उन्हें वित्तीय मदद प्रदान करनी है। इसके साथ ही घरों में महिलाओं की स्थिति को प्रभावी बनाते हुए उनको परिवार व बच्चों के हित में उचित फैसले लेने के लिए प्रेरित करना है, ताकि महिलाएं भी समाज की मुख्यधारा के साथ आगे बढ़ सके।

इस प्रकार महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandana Yojana) महिला सशक्तिकरण की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही महतारी वंदन योजना के जरिए महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा प्रदान की जा रही है और समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर समाज की मुख्यधारा के साथ जुड़कर जीवनयापन कर सके। महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandana Yojana) महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने का  बेहद महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।

 

टिप्पणी करें

Search

© Copyright 2024 Lokpahal.org | Developed and Maintained By Fooracles

( उ.  प्र.)  चुनावी  सर्वेक्षण  2022
close slider