Mukhyamantri Chiranjeevi Yojana

Mukhyamantri Chiranjeevi Yojana

राजस्थान एक ऐसा राज्य है जहां लगभग सभी परिवार स्वास्थ्य देखभाल के खर्च से जूझते रहते हैं। लेकिन अब राजस्थान के निवासियों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा एक राहत भरी योजना की शुरुआत की गई है, जिस योजना का नाम है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना (Mukhyamantri Chiranjeevi Yojana)। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को 25 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है। जिससे वह बिना किसी वित्तीय तनाव के गंभीर बीमारियों का इलाज अस्पताल में करा सकते हैं। तो दोस्तों आज के लोक पहल के इस लेख में हम जानेंगे कि आप कैसे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं? इसमें आपको क्या-क्या लाभ मिलने वाले हैं? किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी और आवेदन प्रक्रिया क्या है?

मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की शुरुआत कब हुई?

इस योजना की शुरुआत वर्ष 2021 में 'मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना (Mukhyamantri Chiranjeevi Yojana) के नाम से की गई थी। जिसके तहत प्रत्येक परिवार को ₹5 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर और दुर्घटना की स्थिति में 10 लाख रूपये तक का कवर शामिल था। लेकिन वर्ष 2022 में स्वास्थ्य बीमा कवर राशि को बढ़ाकर 10 लाख रूपये कर दिया गया। फिर वर्ष 2023 में जब भाजपा सरकार बनी, तब भजनलाल शर्मा जी द्वारा इस योजना का नाम बदलकर 'मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना' कर दिया गया और स्वास्थ्य बीमा कवर की राशि को 10 लाख रूपये से बढ़ाकर 25 लाख रूपये तक कर दिया गया। साथ ही 10 लाख रूपये तक का दुर्घटना कवर पहले की तरह शामिल है।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना का उद्देश्य क्या है? 

राजस्थान सरकार की चिरंजीवी योजना (Chiranjeevi Yojana)'का मुख्य उद्देश्य राज्य के प्रत्येक परिवार को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करना है। जिससे राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर लोग अपना इलाज अच्छे ढंग से कर सके। इस योजना में प्रत्येक पंजीकृत परिवार को सालाना 25 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जिसकी मदद से वे कैशलैश इलाज करा सकते हैं। इस योजना में पंजीकृत व्यक्ति प्रतिवर्ष 25 लाख रूपये तक का इलाज निशुल्क करा सकता है और मृत्यु जैसी दुर्घटना होने पर अधिकतम 10 लाख रूपये तक का कवर मिलता है।

चिरंजीवी योजना द्वारा किन बीमारियों में मिलेगा इलाज?

इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी निम्न बीमारियों का इलाज करा सकता है -

  1. ब्लैक फंगस
  2. कैंसर
  3. पैरालाइसिस 
  4. हार्ट सर्जरी 
  5. न्यूरो सर्जरी
  6. ऑर्गन ट्रांसप्लांट 
  7. कॉविड -19 (कोरोना) आदि

चिरंजीवी योजना के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी है?

  1. आधार कार्ड
  2. बीपीएल कार्ड/राशन कार्ड
  3. निवास प्रमाण पत्र
  4. आय प्रमाण पत्र
  5. मोबाइल नंबर
  6. पासपोर्ट साइज फोटो
  7. बैंक पासबुक

मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के लिए आवश्यक पात्रता क्या है?

  • आवेदक राजस्थान का निवासी होना चाहिए और उसके पास सभी दस्तावेज होने चाहिए। 
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रूपये से कम होनी चाहिए।
  • आवेदक की आयु 0 से 75 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
  • आवेदक की बीमारी चिरंजीवी योजना (Chiranjeevi Yojana) के अंतर्गत कवर होनी चाहिए।

चिरंजीवी योजना के लाभ क्या हैं?

इस योजना में आपको निम्न लाभ मिलते हैं –

  1. एंबुलेंस का खर्च
  2. दवाई का खर्च
  3. उपचार खर्च
  4. डे-केयर खर्च
  5. अस्पताल चुनने के सुविधा
  6. 25 लाख रूपये का बीमा कवर

मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की आवेदन प्रक्रिया क्या है?

  1. मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना (Mukhyamantri Chiranjeevi Yojana) में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाना है
  2. अब आपको होम पेज पर लॉगिन और रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन मिलेगा, अगर आप पहले से ही यूजर हैं तो लॉगिन पासवर्ड डाल कर लॉगिन करें और अगर आप नए यूजर हैं तो रजिस्ट्रेशन करके अपना यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त करें
  3. लोगिन करने के पश्चात आप राजस्थान डैशबोर्ड पर पहुंच जाएंगे
  4. उसमें आपको एप्लीकेशन विकल्प के अंदर चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें
  5. फिर आपको योजना में पंजीकरण करे विकल्प पर क्लिक करना है
  6. उसमें आपको दो विकल्प देखने के लिए मिलेंगे, निशुल्क और सशुल्क
  7. अगर आप राजस्थान के किसान या संविदा कर्मचारी है तो आपको निशुल्क विकल्प चुनना है और अन्य सभी को सशुल्क
  8. फिर आपको निशुल्क विकल्प के अंदर किसानों/निराश्रित/असहाय परिवार, कोविड 19 की श्रेणियों का चयन करना है
  9. उसके बाद आपको आधार पंजीकरण विकल्प पर क्लिक करना है
  10. उसके पश्चात आपको आधार नंबर डालकर लाभार्थी खोजे विकल्प पर क्लिक करना है।
  11. अब आपको परिवार के सभी सदस्यों के दस्तावेजों को डालना है।
  12. फिर आपको आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त हुए OTP को डालना है।
  13. अब आप अपनी सभी जानकारी भरकर फॉर्म को सबमिट करके प्रिंटआउट ले सकते हैं।
  14. अगर अपने शुल्क फॉर्म पर क्लिक किया होगा तो आपको शुल्क जमा करने का विकल्प मिलेगा, 850 रूपये का शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें।

Note - 10 लाख के दुर्घटना कवर में प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले हादसे और किसी विशेष ऑपरेशन, युद्ध, हत्या, आत्महत्या, शराब पीने और प्रसव के दौरान होने वाले हादसे कवर नहीं होंगे।

निष्कर्ष - उम्मीद करते हैं कि इस लेख में हमने आपको मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना (Mukhyamantri Chiranjeevi Yojana) से संबंधित सभी जानकारी प्रदान की है। यह योजना राजस्थान के लोगों के आर्थिक विकास और स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जिसमें राजस्थान के लोगों के साथ-साथ उनके परिवारों को भी स्वास्थ्य सुविधा मिलती है। यदि आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवारों से जरूर साझा करें, ताकि वह भी इस योजना का लाभ उठा सकें। धन्यवाद!

टिप्पणी करें

Search

© Copyright 2024 Lokpahal.org | Developed and Maintained By Fooracles

Quick Links

© Copyright 2024 Lokpahal.org | Developed and Maintained By Fooracles

( उ.  प्र.)  चुनावी  सर्वेक्षण  2022
close slider