Kisan Karj Mafi Yojana

Kisan Karj Mafi Yojana

अगर आप एक किसान हैं और आपने फसल लगाने के लिए सरकार की 'किसान क्रेडिट कार्ड योजना' की मदद से ऋण ले रखा है, लेकिन आपकी फसल किसी कारणवश खराब हो गई है और अब आप ऋण वापस नहीं भर पा रहे हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार ने आपकी परेशानी का हल ढूंढ निकाला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसान कर्ज माफी योजना (Kisan Karj Mafi Yojana) की शुरुआत की है, जिसके तहत आप आसानी से अपना 1 लाख तक का ऋण माफ करा सकते हैं। तो दोस्तों, आज के लोक पहल के इस लेख में आप जानेंगे कि कैसे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं, कैसे इस योजना में आवेदन कर सकते हैं और इस योजना में आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज़ क्या हैं?

किसान कर्ज माफी योजना क्या है?

किसान कर्ज माफी योजना (Kisan Karj Mafi Yojana) की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2016 में की गई थी, जिसके तहत किसानों द्वारा 'किसान क्रेडिट कार्ड योजना' से लिए गए ऋण को माफ किया जाता है। इस योजना के माध्यम से किसान 1 लाख रुपए तक के ऋण को माफ करा सकते हैं। इस योजना की मदद से अब तक 13 लाख किसानों के लिए लगभग 22000 करोड़ रूपये का ऋण माफ किया जा चुका है।

किसान कर्ज माफी योजना का उद्देश्य क्या है?

किसान कर्ज माफी योजना (Kisan Karj Mafi Yojana) का मुख्य उद्देश्य उन किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है जो कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं और उसे चुकाने में असमर्थ हैं। इस योजना के माध्यम से सरकार किसानों के कृषि ऋणों को माफ करती है, जिससे वे आर्थिक संकट से उभर सकें और खेती-बाड़ी के काम में दोबारा स्थिरता प्राप्त कर सकें। इसका उद्देश्य किसानों की आत्मनिर्भरता बढ़ाना, कृषि उत्पादन में सुधार लाना और उन्हें कर्ज के बोझ के कारण आत्महत्या जैसे कदम उठाने से रोकना है। इस योजना के जरिए किसानों को एक नई शुरुआत करने का अवसर मिलता है, ताकि वे बिना किसी आर्थिक परेशानी के खेती को आगे बढ़ा सकें।

किसान कर्ज माफी योजना के लिए क्या पात्रताएं होनी आवश्यक है?

  1. आवेदक किसान की उम्र 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए
  2. आवेदक किसान उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए
  3. आवेदक किसान की वार्षिक आय 1.5 लाख रूपये से कम होनी चाहिए
  4. आवेदक किसान सरकारी कर्मचारी या पेंशनभोगी नहीं होना चाहिए
  5. आवेदक किसान के पास किसान क्रेडिट कार्ड होना चाहिए

किसान कर्ज माफी योजना के लिए जरूरी दस्तावेज क्या हैं?

  1. आधार कार्ड 
  2. आय प्रमाण पत्र 
  3. भूमि दस्तावेज
  4. ऋण संबंधित दस्तावेज
  5. किसान क्रेडिट कार्ड 
  6. पिछले 6 महीनों की बैंक स्टेटमेंट

किसान कर्ज माफी योजना से क्या लाभ मिलते हैं?

  1. किसानों को इस योजना के द्वारा अपना 1 लाख तक का ऋण माफ कराने का लाभ मिलता है।
  2. फसल खराब होने पर सरकार द्वारा सहायता मिलती है

किसान कर्ज माफी योजना की आवेदन प्रक्रिया क्या है?

  1. सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट upagriculture.com पर जाना होगा
  2. उसके बाद आपको किसान पंजीकरण विकल्प पर क्लिक करना होगा
  3. फिर आपको नया पंजीकरण का विकल्प दिखाई देगा इस पर आपको क्लिक करना है 
  4. अब आपके सामने कुछ जरूरी जानकारी आएगी उसे पढ़ कर आपको नीचे दिए गए चेक बॉक्स पर क्लिक करके 'सहमति देकर आगे बढ़े' पर क्लिक करना है5.  उसके बाद आपको आधार कार्ड डालने का विकल्प दिखाई देगा जिसमें आपको आधार कार्ड नंबर डालकर और नीचे कैप्चा कोड को डालकर Send Otp पर क्लिक करना है
  5. फिर आपके सामने एक पंजीकरण फार्म खुल जाएगा जिसको आपको ध्यानपूर्वक भरना है
  6. अब आपको पूछे गए जरूरी दस्तावेजों को भी अपलोड करना होगा
  7. इस तरह से आप आसानी से इस योजना में अपना पंजीकरण कर पाएंगे

किसान कर्ज माफी योजना की सूची कैसे देखें?

  1. सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट upagriculture.com पर जाना होगा
  2. उसके बाद आपको लाभार्थी की सूची देखें विकल्प पर क्लिक करना है
  3. फिर आपको वर्ष चुनकर और पूछी गई जानकारी के विकल्प चुनकर 'सूची देखें' पर क्लिक करना है
  4. अब आपको फसल की सूची दिखेगी 
  5. अपनी खराब हुई फसल चुनकर आप सूची देख सकते हैं 

राशि बैंक में आने की स्थिति कैसे जानें?

  1. सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट upagriculture.com पर जाना है
  2. उसके बाद 'अनुदान खाते में भेजने की प्रगति जाने' विकल्प कर क्लिक करना है
  3. फिर आपको अपने जनपद व ब्लॉक का नाम चुनना है और किसान पंजीकरण संख्या डालकर 'खोजें' पर क्लिक करना है
  4. इस तरह से आप बैंक में अनुदान राशि भेजे जाने की स्थिति जान सकते हैं

निष्कर्ष

उम्मीद करते हैं, इस लेख में हमने आपको किसान कर्ज माफी योजना (Kisan Karj Mafi Yojana) से संबंधित सभी जानकारी प्रदान की है। यह योजना उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जिसमें किसानों का कर्ज माफ करके सरकार उनको तनाव मुक्त जीवन प्रदान कर रही है, जिससे किसान अपना पूरा ध्यान लगाकर खेती कर सकें। यदि आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार से जरूर साझा करें, ताकि वे भी इस योजना का लाभ उठा सकें। धन्यवाद!

टिप्पणी करें

Search
( उ.  प्र.)  चुनावी  सर्वेक्षण  2022
close slider