Lok Pahal

Menu

योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में अपराध नियंत्रण, सुशासन की स्थापना एवं विकास यात्रा के पाँच वर्ष

लोक पहल के द्वारा “योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में अपराध नियंत्रण, सुशासन की स्थापना एवं विकास यात्रा के पांच वर्ष” विषय पर 2 जनवरी, 2022 को ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो० नरेंद्र सिंह गौर (शिक्षाविद, समाजसेवी तथा पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार) जी रहे।

वक्तागण एवं विचारमाला 

प्रो० नरेंद्र सिंह गौर (शिक्षाविद, समाजसेवी तथा पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार)- हमारे  देश की प्रशासनिक व्यवस्था लोकतंत्र की है। देश तभी मजबूत होगा जब `तंत्र’ मजबूत होगा, लोकानुरूप होगा। हर मतदाता का कर्त्तव्य है की वह अपने मतदान का प्रयोग सुपात्र  लिए करे जिससे राजनीति  में अच्छे लोग आएं और देश समाज को प्रगति के पथ पर ले जाएं। 

योगी जी 2017 में उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री बने। इससे पूर्व में सपा और बसपा की सरकारें थीं। सपा और बसपा के कार्यकाल में प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त थी। लूट,हत्या, अपहरण,धन उगाही से प्रदेश त्रस्त था।  मगर योगीजी के आते ही पूरा मंजर बदल गया। सभी अपराधों पर अंकुश लग गया। और उत्तर प्रदेश योगी जी के नेतृत्व में उन्नति के मार्ग पर अग्रसर हुआ। किसान,युवा, महिला सभी ने संरक्षण और सुरक्षा के माहौल में साँस ली। शिक्षा का चहुमुखी विकास हुआ और प्रदेश की कनेक्टिविटी बढ़ी। 

कानून और व्यवस्था को कड़ाई से लागू किया गया। पुलिस विभाग को पूरी स्वतंत्रता दी गई जुर्म और माफिया पर नकेल कसने की। इसके फलस्वरूप 150 कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए, 44759 गिरफ्तार हुए। अपराधियों द्वारा अर्जित 1866 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति ध्वस्त/जब्त की गयी। जहां महिलाओं का अपमान आम बात थी वहां थानों में अलग से  महिला डेस्क स्थापित कर दी गयी। लखनऊ में फॉरेंसिक साइंस की  यूनिवर्सिटी स्थापित कर दी गयी। साइबर क्राइम से निपटने के लिए हर जिले में साइबर सेल बना दी गयीं। 1 लाख 43 हज़ार से अधिक पुलिस कर्मियों की भर्ती की गयी। 

किसान सेवा के अनेकानेक कार्य संपन्न हुए। प्रधानमंत्री फसल बीमा द्वारा 2376 करोड़ रुपए  की क्षतिपूर्ति की गयी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अब तक 02 करोड़ 53 लाख 98 हजार किसानों के खाते में कुल मिला कर  37,521 करोड़ रुपये हस्तांतरित किये गए। 36 हजार करोड़ रु. से 86 लाख लघु एवं सीमांत किसानों का ऋण मुक्त कराया गया। एम.एस.पी. में लगभग दो गुना तक वृद्धि । किसानों से 435 लाख मी.टन खाद्यान्न क्रय कर रु. 79,000 करोड़ से अधिक का भुगतान किया गया ।267 नई खाण्डसारी इकाइयों के लाइसेंस स्वीकृत किये गए जिससे 66,450 टी.सी.डी. अतिरिक्त पेराई क्षमता बढ़ी एवं 30,250 रोजगार सृजित हुए  । 476 लाख मै . टन चीनी का रिकार्ड उत्पादन हुआ ।

स्वस्थ्य के क्षेत्र में भी अनेक कीर्तिमान स्थापित हुए। प्रधानमंत्री जन आरोग्य (आयुष्मान योजना) में   उत्तर प्रदेश के 1.18 करोड़ गरीब परिवारों  के करीब 6 करोड़ 47 लाख लोगों को 5 लाख रुपये तक का बिमा कवर दिया गया, 1.15 करोड़ गोल्डन कार्ड जारी किए गए।जब कोरोना का कहर रोजी-रोटी और  अर्थव्यवस्था पर वज्रपात की तरह आया  था, लाखों कामगार अचानक प्रदेश लौटने लगे। सबको उनके घरों तक पहुंचाने हेतु मुफ्त ट्रांसपोर्ट, राशन,दवा व चिकित्सा सुविधा के साथ रोजगार भी उपलब्ध कराये गये | गरीब भूखे पेट न सोये, इसके लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को नवम्बर 2021 तक के लिए प्रति माह प्रति युनिट 5 किग्रा. अतिरिक्त मुफ्त राशन दिया गया । प्रदेश सरकार ने  भी 15 करोड़ पात्र लोगों को (अन्त्योदय कार्ड धारकों को प्रति राशन कार्ड 35 किग्रा. तथा पात्र गृहस्थ कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किग्रा.) तीन माह तक निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया। 

 

पेय जल एवं सिंचाई पर भी ध्यान दिया गया। बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में `हर घर नल योजना’ से पाइप लाइन से हर घर में स्वत्छ पेय जल उपलब्ध। केन-बेतवा लिंक परियोजना से 10.62 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचाई की जद में आई। 62  लाख लोगों को पेय जल मिला। अल्पसंख्यक मुस्लिम महिलाओं को बिना महरम हज पर जाने की सुविधा।बालिकाओं को स्नातक तक निःशुल्क शिक्षा ।

शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य हुए। 77 नये राजकीय महाविद्यालयों, 8 नये राज्य विश्वविद्यालयों तथा 25 मॉडल राजकीय महाविद्यालयों की स्थापना हुई। हर असेवित मण्डल में एक राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना का निर्णय |

लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, सहारनपुर, बरेली, झांसी, मुरादाबाद, अलीगढ़ में 20 हजार करोड़ की स्मार्ट सिटी परियोजनाओं का क्रियान्वयन हुआ।राज्य सरकार के वित्त पोषण से 7 नगरों को स्मार्ट सिटी बनाने का कार्य प्रगति  पर है। डिजिटलाइजेशन से राजस्व विवाद कम  हुए। प्रदेश में ई-टेण्डरिंग प्रणाली लागू।34 विभागों की 254 शासकीय सेवाएं ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर उपलब्ध। 

आस्था का सम्मान करते हुए  पर्यटन को बढ़ावा दिया गया। अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण प्रारम्भ हुआ। ।श्रीराम मन्दिर मॉडल पर डाक टिकट जारी। ग्लोबल इनसाइक्लोपीडिया ऑफ रामायण पर आधारित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न सेमिनार आयोजित हुए।  अयोध्या दीपोत्सव ने लगातार तीन वर्षों में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाया।विश्व का सबसे बड़ा सांस्कृतिक गौरव `प्रयागराज कुम्भ-2019’ यूनेस्को की सराहना के साथ भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का लोकार्पण हुआ। अविरल और निर्मल गंगा के प्रति जन जागरूकता के लिए देश में पहली बार गंगा यात्रा का आयोजन हुआ। 

मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास एवं अन्य  अनेका विकास कार्य योगी जी के कार्य काल में प्रदेश के चहुंमुखी प्रगति को रेखांकित करते हैं।

कार्यक्रम का पूरा वीडियो यूट्यूब पर अपलोड कर दिया गया है, देखने के लिए निचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

lok pahal
© Copyright 2023 Lokpahal.org | Developed and Maintained By Fooracles
( उ.  प्र.)  चुनावी  सर्वेक्षण  2022
close slider