स्मार्ट सिटी योजना

लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, सहारनपुर, बरेली, झांसी, मुरादाबाद, अलीगढ़ में 20 हजार करोड़ की स्मार्ट सिटी परियोजनाओं का क्रियान्वयन।

राज्य सरकार के वित्त पोषण से 7 नगरों को स्मार्ट सिटी बनाने का निर्णय।

34 विभागों की 254 शासकीय सेवाएं ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर उपलब्ध।

डिजिटलाइजेशन से राजस्व विवाद कम हुए।

प्रदेश में ई-टेण्डरिंग प्रणाली लागू।

जापान के क्योटो शहर की तर्ज पर काशी की गलियां स्मार्ट हुईं।  ‘री-डेवलपमेंट ऑफ ओल्ड काशी योजना’ के तहत  वाराणसी शहर की प्राचीनता को बरक़रार रखते हुए गलियों को रंग रोगन के साथ  हाईटेक किया गया। शहर में 720 स्थलों  पर उन्नत सर्विलांस कैमरे लगे। बेनियाबाग पार्क में भूमिगत पार्किंग का निर्माण प्रगति पर। 

भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नये शहरों की स्थापना और विकास की दिशा में नियोजित प्रयास। शासन स्तर पर विभिन्न नगरीय निकायों के सीमा विस्तार की कार्यवाही संपन्न।  कई नवीन नगरीय निकाय भी गठित हुए। 

मुख्यमंत्री जी ने राज्य स्मार्ट सिटी मिशन में चयनित शहरों में इन्टेलीजेन्ट ट्रैफिक मैनेजमेन्ट सिस्टम, मल्टीलेवल पार्किंग, स्मार्ट रोड आदि जनमहत्व की परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के आदेश पारित किये।  

गोरखपुर विकास प्राधिकरण की लगभग 316.64 करोड़ रु0 की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 616 करोड़ रु0 की परियोजनाओं का शिलान्यास।

© Copyright 2024 Lokpahal.org | Developed and Maintained By Fooracles

( उ.  प्र.)  चुनावी  सर्वेक्षण  2022
close slider