विशेष वर्ग-विशेष सुविधाएं

अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के तहत दर्ज मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए 25 नये कोर्ट गठित।

अल्पसंख्यक महिलाओं को बिना महरम हज पर जाने की सुविधा।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के अंतर्गत आर्थिक सहयोग प्रदान करने का निर्णय। कोरोना काल में निराश्रित बच्चों / शिक्षावृद्धि से मुक्त बच्चों को आर्थिक सहायता एवं मुफ्त शिक्षा।

होमगार्ड्स स्वयंसेवकों एवं अवैतनिक अधिकारियों की सेवावधि में (अधिवर्षता से पूर्व) मृत्यु की दशा में उनके नॉमिनी/ उत्तराधिकारी को अथवा स्थायी अपंगता की स्थिति में उनको 05 लाख रू0 की अनुग्रह राशि मिलेगी।

वनटांगिया/मुसहर/कोल एवं थारू जनजाति के 38 गांव राजस्व ग्राम घोषित। 27,764 मुसहर, 4,466 वनटांगिया तथा 81 थारू जनजाति के लोगों तथा शेष अन्य पात्र व्यक्तियों को आवास आवंटित।

वनटांगिया गांवों को राजस्व ग्राम का दर्जा देते हुए मूलभूत सुविधाओं का विकास।

मुसहर वर्ग को 42,094 आवास, वनटांगिया वर्ग को 4822 आवास और कुष्ठ रोग से प्रभावित परिवारों को 3686 आवास आवंटित।

गज़ल, दादरा, खयाल एवं ठुमरी क्षेत्र के 04 कलाकारों को बेगम अख्तर पुरस्कार।

60 वर्ष से अधिक आयु के 321 वृद्ध एवं विपन्न कलाकारों को रु. 2,000 प्रतिमाह पेंशन।

बढ़ई, दर्जी, टोकरी बुनकर, नाई, सुनार, लोहार, कुम्हार, हलवाई आदि के प्रोत्साहन हेतु विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं ‘उ0प्र0 माटी कला बोर्ड’ का गठन।

© Copyright 2024 Lokpahal.org | Developed and Maintained By Fooracles

( उ.  प्र.)  चुनावी  सर्वेक्षण  2022
close slider