भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं में उत्तर प्रदेश की प्रगति

प्रधानमंत्री आवास योजना

वर्ष 2022 तक देश के कमजोर और गरीब लोगों को ग्रामीण क्षेत्रों में 3 करोड़ आवास और नगरीय क्षेत्रों में 2 करोड़ आवास देने का लक्ष्य है। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अब तक 42 लाख से अधिक आवास निर्मित/ स्वीकृत किये जा चुके हैं।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि

उत्तर प्रदेश में 2 करोड़ 53 लाख 98 हजार किसानों को अब तक 37,521 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए जा चुके हैं । योजना के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश को देश में सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में सम्मानित किया गया।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

उत्तर प्रदेश में अब तक 2 करोड़ 21 लाख 95 हजार किसानों का पंजीकरण करते हुए 27.56 लाख किसानों को रू. 2376 करोड़ की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया।

प्रधानमंत्री किसान मान धन योजना

इस योजना में बीमित किसान (पुरूष एवं स्त्री) के लिए 60 वर्ष की आयु पूरी करने पर रूपये 3 हजार की मासिक पेंशन देने की व्यवस्था है। उत्तर प्रदेश में अब तक 2 लाख 52 हजार 239 लाभार्थियों को इसका लाभ दिया जा चुका है।

सौभाग्य योजना

इस योजना के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ 41 लाख घरों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन दिए गए हैं।

आयुष्मान भारत योजना

उत्तर प्रदेश में 1.18 करोड़ गरीब परिवार के करीब 6 करोड़ 47 लाख लोगों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य सुरक्षा कवर प्रदान किया गया है।

स्वच्छ भारत अभियान

उत्तर प्रदेश में अब तक 2 करोड़ 61 लाख शौचालय (इज्जतघर) निर्मित किए गए हैं। प्रदेश के सभी 75 जनपद खुले में शौच से मुक्त (ओ.डी.एफ) हो चुके हैं।

अटल पेन्शन योजना

60 वर्ष की उम्र होने पर अंशदान के अनुसार रूपये 1000 से 5000 प्रतिमाह तक की पेंशन। उत्तर प्रदेश के 36 लाख 60 हजार 615 लोग लाभान्वित। योजना के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश को देश में प्रथम स्थान मिला

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना

वर्ष 2022 तक गांवों के प्रत्येक एकल परिवार को एक रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य। उत्तर प्रदेश में अब तक 1 करोड़ 67 लाख निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किये गये हैं।

जन औषधि केन्द्र

उत्तर प्रदेश में 11,004 जन औषधि केन्द्र स्थापित कर गुणवत्तापूर्ण एवं सस्ती औषधियां उपलब्ध करायी जा रही हैं।

प्रधानमंत्री जनधन योजना

इस योजना में उत्तर प्रदेश में 7 करोड़ 2 लाख खाते खोले गये। योजना के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम।

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में छोटे व्यापार और उद्यम के लिए 50 हजार रुपये से 10 लाख रुपये तक की पूंजी बैंकों द्वारा ऋण के रूप में उपलब्ध करायी जाती है। उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ 39 लाख उद्यमी लाभान्वित।

मृदा स्वास्थ्य कार्ड

मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के अन्तर्गत प्रदेश में किसानों को 3.76 करोड़ से अधिक मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित।

अमृत योजना

अमृत योजना के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश के शाहरों में पेयजल, सीवरेज़ एवं नगरीय यातायात के कार्य किये जा रहे हैं।

एम्स (ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस)

भारत सरकार द्वारा देश में 22 नये एम्स एवं 75 नये मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय। उत्तर प्रदेश के जनपद गोरखपुर एवं रायबरेली में एम्स की स्थापना। 59 जनपदों में न्यूनतम 01 मेडिकल कॉलेज क्रियाशील। 16 जनपदों में पी.पी.पी. मॉडल पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना की प्रक्रिया प्रारम्भ।

प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना

प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना के तहत 60 वर्ष की आयु होने पट लघु व्यापाटी को न्यूनतम रूपये 3000 मासिक पेंशन। प्रदेश में योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना से उत्तर प्रदेश के 62 लाख 83 हजार लोग लाभान्वित। उत्तर प्रदेश का देश में दूसरा स्थान।

महिला सुरक्षा एवं विकास

पॉक्सो से जुड़े मामलों की त्वरित सुनवाई हेतु देश में 1023 फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने का निर्णय। उत्तर प्रदेश में 218 फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किये जा चुके हैं।

मिशन इंद्रधनुष

इस योजना के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश में बच्चों का लगभग शत-प्रतिशत टीकाकरण।

स्मार्ट सिटी

उत्तर प्रदेश में 10 शहर भारत सरकार द्वारा तथा 7 शहर राज्य सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी मिशन के तहत विकसित किये जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना

2 लाख रु. का जीवन बीमा कवर। उत्तर प्रदेश में 2 करोड़ 38 लाख लोग बीमित।

सांसद आदर्श ग्राम योजना

वर्ष 2024 तक प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में 08 गांवों को आदर्श गांव के रूप में विकसित करने का लक्ष्य है। उत्तर प्रदेश में योजना का तीव्र गति से क्रियान्वयन किया जा रहा है।

नमामि गंगे परियोजना

गंगा नदी की निर्मलता एवं अविरलता के लिए ‘नमामि गंगे’ परियोजना के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश में 22 परियोजनाएं पूर्ण, 24 परियोजनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है।

प्रकाश पथ

2 करोड़ 60 लाख 80 हजार 668 एल.ई.डी. बल्बों का वितरण। इससे चार वर्ष में विद्युत मांग में 2800 मेगावाट की कमी तथा 3385 मिलियन यूनिट बिजली एवं रू.1355 करोड़ की बचत।

स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया

स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया योजना का उद्देश्य भारत में बिजनेस के सभी क्षेत्रों में नये उद्यमों को प्रोत्साहित करना है। अब तक उत्तर प्रदेश में 3400 स्टार्ट अप प्रोजेक्ट्स प्रारम्भ हो चुके हैं।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत प्रदेश में अब तक 7007 कि.मी. पक्की सड़कों का निर्माण किया गया।

प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना

प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना में संगठित क्षेत्रों के श्रमिकों को रूपये 3000 मासिक पेंशन की सुविधा। उत्तर प्रदेश में अब तक 6 लाख 14 हजार श्रमिकों का पंजीकरण।

दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण योजना

ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में अब तक 10 लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया गया।

ऊर्जा गंगा योजना

ऊर्जा गंगा योजना के तहत 2050 कि.मी. की गैस पाइप लाइन जगदीशपुर (यू.पी.) से हल्दिया (पश्चिम बंगाल) तक बिछायी जायेगी। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र के करीब 20 लाख परिवारों को पी.एन.जी. कनेक्शन मिलेगा।

कौशल भारत योजना

उत्तर प्रदेश में लगभग 13 लाख युवाओं का PMKVY पंजीकरण। 8.92 लाख युवाओं को प्रशिक्षण एवं 4.10 लाख युवा सेवायोजित।

प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना

कन्याओं के लिए खाते खोलकर 14 साल के लिए जमा राशि संचित होती है। कन्या के 18 साल के होने पर 50 प्रतिशत धनराशि निकाली जा सकती है। 21 वर्ष पूरे होने पर परिपक्वता राशि मय ब्याज (जो निष्कासन के समय सरकार द्वारा निर्धारित हो) प्राप्त की जा सकती है। यह राशि कर मुक्त होगी। उत्तर प्रदेश में योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।

उड़ान योजना

उड़ान योजना का उद्देश्य मेधावी छात्राओं को स्कूलों से तकनीकी संस्थाओं तक आसानी से पहुंचाना तथा उन्हें गणित और विज्ञान की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग सुविधा देकर सक्षम बनाना है। प्रदेश में योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ

जनसामान्य की मानसिकता में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से वर्ष 2020-21 में कुल 1.96 लाख गतिविधियों के माध्यम से 1 करोड़ 80 लाख महिलाओं तथा बालिकाओं को जागरूक किया गया है।

© Copyright 2024 Lokpahal.org | Developed and Maintained By Fooracles

( उ.  प्र.)  चुनावी  सर्वेक्षण  2022
close slider