नागरिक सेवा

उत्तर प्रदेश में 2 करोड़ 61 लाख शौचालय (इज्जतघर) निर्मित हुए। प्रदेश के सभी 75 जनपद खुले में शौच से मुक्त (ओ.डी.एफ) हो चुके हैं।

प्रधानमंत्री जनधन योजना में उत्तर प्रदेश में 7 करोड़ 2 लाख खाते खोले गये।

उत्तर प्रदेश के 10 शहर भारत सरकार द्वारा तथा 7 शहर राज्य सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किये जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से उत्तर प्रदेश के 62 लाख 83 हजार लोग लाभान्वित।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जो 2 लाख रु. का जीवन बीमा कवर देती है; इस योजना से उत्तर प्रदेश में 2 करोड़ 38 लाख लोग बीमित किये गए।

वृद्धावस्था पेंशन प्रतिमाह 400 रु. से बढ़ाकर 500 रु.की गई। 55 लाख 77 हजार वृद्धजन लाभान्वित हुए।

खाद्यान्न आवंटन: गोदामों से उठान एवं वितरण की ऑनलाइन फीडिंग कराकर मॉनिटरिंग सुनिश्चित की गई।

ऊर्जा गंगा योजना के तहत 2050 कि.मी. की गैस पाइप लाइन जगदीशपुर (उत्तर प्रदेश) से हल्दिया (पश्चिम बंगाल) तक बिछायी जायेगी। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र के करीब 20 लाख परिवारों को पी.एन.जी. कनेक्शन मिलेगा।

सौभाग्य योजना के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ 41 लाख घरों को निःशुल्क विधुत कनेक्शन दिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में 2 करोड़ 60 लाख 81 हज़ार 668 एलईडी बल्बों का वितरण। इससे विधुत मांग सालाना 700 मेगावाट कम हुई तथा 3385 मिलियन युनिट बिजली (अर्थात रु. 1355 करोड़) की बचत हुई।

कोविड प्रोटोकाल और लॉकडाउन के उल्लंघन में दर्ज मुकदमे वापस लिए गए।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना; 1528 करोड़ रु. से 05 लाख 14 हजार 850 परिवारों को आर्थिक सहायता दी गयी।

रूर्बन मिशन योजना के तहत क्लस्टर में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले समस्त परिवारों को 30525 एल.पी.जी. गैस कनेक्शन दिये गये।

प्रदेश की समस्त 79,550 उचित-दर राशन दुकानों का डाटा डिजिटल किया गया।

जनधन योजना;अब तक 7 करोड़ 02 लाख जनधन खाते खोले गये।

निराश्रित महिला पेंशन हेतु आयु सीमा की बाध्यता समाप्त। 29 लाख 44 हजार निराश्रित महिलाओं को 500 रु. प्रति माह पेंशन।

अटल पेंशन योजना: प्रदेश के 62 लाख 83 हजार नागरिक लाभान्वित हुए। 36 लाख 60 हजार 615 पात्रों को पेंशन दी जा रही है।

उज्ज्वला योजना में 1.67 करोड़ से अधिक निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित।

नगरों और ग्राम पंचायतों के बसने और बनने के  विशिष्ट इतिहास को  संकलित / लिपिबद्ध कर  उत्तर प्रदेश दिवस (24 जनवरी ) की तर्ज पर ग्राम दिवस/नगर दिवस मानाने के निर्देश  नगर विकास विभाग तथा ग्राम्य विकास विभाग को जारी हुए।

© Copyright 2024 Lokpahal.org | Developed and Maintained By Fooracles

( उ.  प्र.)  चुनावी  सर्वेक्षण  2022
close slider