खेलों को प्रोत्साहन

19 जनपदों में 16 खेलों के प्रशिक्षण के लिए 890 खिलाड़ियों हेतु 44 छात्रावास बनाए गए।

18वें एशियन गेम्स में 46 पदक विजेता खिलाड़ियों को 3 करोड़ 90 लाख रु. पुरस्कार स्वरूप दिए गए।

“खूब खेलो-खूब पढ़ो” पखवाड़े में 186 प्रतियोगिताओं का आयोजन।

खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुश्ती एवं बैडमिंटन को गोद लेकर आगे बढ़ाया जायेगा।

खेल किट हेतु धनराशि रु. 1000 से बढ़ाकर रू. 2500 की गयी।

खेलो इण्डिया योजना के अन्तर्गत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं का विकास।

21 वें कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले 18 खिलाड़ियों को 2 करोड़ 60 लाख रु. पुरस्कार स्वरुप दिए गए।

आई.सी.सी. महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप-2017, लन्दन में रजत पदक प्राप्त करने वाली भारतीय टीम की सदस्य सुश्री दीप्ति शर्मा एवं पूनम यादव को रु. 8-8 लाख का नकद पुरस्कार।

24 जनवरी 2021 को उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर वर्ष 2019-20 हेतु 10 खिलाड़ियों को लक्ष्मण पुरस्कार तथा 08 महिला खिलाड़ियों को रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार।

टोक्यो ओलम्पिक- 2020में देश का मान बढ़ाने वाले पदक विजेताओं का सम्मान। स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को 02 करोड़ रु., रजत पदक विजेता रवि दहिया एवं मीराबाई चानू को 1.5-1.5 करोड़ रु. तथा कांस्य पदक विजेता पीवी सिंधु, बजरंग पुनिया, लवलीना बोरगोहेन एवं पुरुष हॉकी टीम के प्रत्येक सदस्य को 01-01 करोड़ रू.से सम्मानित किया गया।

पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों एवं उ.प्र. के प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों तथा गेम्स के स्पोर्टिंग स्टाफ सहित कुल 70 खिलाड़ियों/ सदस्यों को पुरस्कार के रूप में कुल 42 करोड़ रु. की धनराशि प्रदान की गयी।

ग्राम सलावा तहसील सरधना, जनपद मेरठ में उपलब्ध रकबा 23.747 हे० भूमि, जो सिंचाई विभाग के स्वामित्व की वन संरक्षित भूमि है; इस भूमि का स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना हेतु अनुमोदन।

© Copyright 2024 Lokpahal.org | Developed and Maintained By Fooracles

( उ.  प्र.)  चुनावी  सर्वेक्षण  2022
close slider