कीर्तिमान

  • .औद्योगीकरण के लिए भूमि उपलब्धता व आवंटन में शीर्ष राज्यों में शामिल।
  • गन्ना, चीनी, एथेनॉल एवं सेनेटाइजर उत्पादन में लगातार चौथी बार देश में प्रथम।
  • तिलहन उत्पादन में देश में प्रथम स्थान।
  • प्रधानमंत्री जनधन योजना के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम।
  • मनरेगा में 116.57 करोड़ से अधिक मानव दिवस सृजित कर 1.50 करोड़ श्रमिकों को रोजगार।
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि रु 37,521 करोड़ हस्तांतरित करने के लिए उत्तर प्रदेश को देश में सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में सम्मानित किया गया।
  • “एक जनपद-एक उत्पाद योजना’ (ओ.डी.ओ.पी.)” को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली।
  • सर्वाधिक कोरोना जांच व टीकाकरण करने वाला पहला राज्य।
  • प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत सर्वाधिक 7.02 करोड़ खाते खोले गए।
  • सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना करने वाला देश का पहला राज्य।
  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना में 62 लाख 83 हजार लोगों को लाभान्वित कर देश में द्वितीय स्थान।
  • 1.44 लाख करोड़ रु. गन्ना मूल्य भुगतान कर देश में अग्रणी।
  • 39 करोड़ 42 लाख पौधरोपण कर रिकार्ड कायम किया।
  • उज्ज्वला योजना में 1 करोड़ 67 लाख पात्र परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन देकर देश में अग्रणी।
  • खाद्यान्न, गेहूं, आलू, हरी मटर, आम, आंवला और दुग्ध उत्पादन में देश में नंबर वन।
  • किसानों को देय अनुदान को डीबीटी के माध्यम से भुगतान करने वाला देश में पहला राज्य।
  • कोरोना काल में सर्वाधिक निःशुल्क खाद्यान्न वितरित करने वाला राज्य।
  • अटल पेंशन योजना में 36 लाख 60 हजार 615 लोगों को लाभान्वित कर देश में अग्रणी। योजना में 60 वर्ष की उम्र होने पर अंशदान के अनुसार रूपये 1000 से 5000 प्रतिमाह तक की पेंशन।
  • अयोध्या दीपोत्सव ने स्थापित किया विश्व कीर्तिमान।
  • सेनिटाइजर और मास्क उत्पादन में देश में अग्रणी।
  • सर्वाधिक सरकारी नौकरी एवं रोजगार देने वाला प्रदेश
  • सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों की स्थापना में देश में अग्रणी।
  • 2 करोड़ 61 लाख व्यक्तिगत शौचालयों (इज्जत घर) का निर्माण कर देश में प्रथम।
  • ई-टेन्डरिंग प्रणाली में सर्वोत्तम परफार्मेंस के लिए अवार्ड
  • कोरोना काल में दूसरे प्रदेशों से अपने प्रदेश में आने वाले कामगारों तथा असंगठित श्रमिकों/स्ट्रीट वेन्डर्स/रिक्शा चालकों/ कुलियों/ पल्लेदारों आदि को निःशुल्क खाद्यान्न एवं भरण पोषण भत्ता देने वाला अग्रणी राज्य।
  • मानव वन्य जीव संघर्ष को आपदा घोषित करने वाला प्रथम राज्य।
  • ई मार्केट प्लेस जेम के माध्यम से सर्वाधिक सरकारी खरीदारी करने में प्रदेश देश में अग्रणी।
  • राज्य स्वास्थ्य नीति लागू करने वाला पहला राज्य।
  • कुम्हारी कला:7438 कलाकारों को 9106 हे० क्षेत्र आवंटित।
  • ई-चालान व्यवस्था लागू करने वाला देश का पहला राज्य।
  • एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का गठन। अब तक 60 लाख 62 हजार 913 राजस्व वादों का निस्तारण।
  • दुग्ध उत्पादन में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम।
  • पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु राष्ट्रीय ई-गवर्नेन्स पुरस्कार।
  • कौशल विकास नीति को लागू करने वाला प्रथम राज्य।
  • आवास योजना में लाभार्थियों के आधार कार्ड सीडिंग, आवास-चयन, प्रथम-द्वितीय-तृतीय किस्त जारी करने और आवास निर्माण सहित ओवरऑल प्रदर्शन में अग्रणी।
  • ई-प्रॉसिक्यूशन प्रणाली लागू करने में अग्रणी राज्य।
  • ग्रामीणों को जमीन के अनावश्यक विवादों से मुक्ति दिलाने के लिए ऑनलाइन विरासत अभियान शुरू। इसके अंतर्गत अब तक 13,52,210 प्रकरण निस्तारित।
  • 5 नये एक्सप्रेस-वे का एक साथ निर्माण प्रारम्भ करने वाला देश का अग्रणी राज्य।
  • हैसियत प्रमाण-पत्र के लिए आनलाइन आवेदन की व्यवस्था। 30 दिन में निस्तारण अनिवार्य।
  • आवास के लिए 72264 परिवारों को 577 हे० भूमि वितरित।
  • ई-संजीवनी पोर्टल से मरीजों का इलाज करने में अव्वल।
  • सर्वाधिक पशुधन संख्या के साथ गोपालन एवं संरक्षण में अग्रणी।
  • अविरल और निर्मल गंगा के प्रति जन जागरूकता के लिए पहली बार गंगा यात्रा का आयोजन।
  • भारत सरकार द्वारा प्रदेश सरकार को 2 करोड़ रु. का कृषि कर्मण पुरस्कार। कोरोना प्रबन्धन की विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू.एच.ओ.) द्वारा प्रशंसा।
  • ग्रामीणों को मालिकाना हक दिलाने के लिए स्वामित्व योजना (घरौनी) प्रारम्भ। अब तक 2006 गावों के 2,74,677 भू-स्वामियों को ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) वितरित। घरौनी परिवार की महिला सदस्य के नाम।
  • ग्राम समाज की 6371.883 हे. कृषि भूमि 26,149 भूमिहीनों को वितरित ।
  • जे.ई./ए.ई.एस. के मामलों में 75 प्रतिशत एवं मृत्यु दर में 95 प्रतिशत की कमी।
  • किसानों के लिए बाजार को व्यापक बनाने हेतु मण्डी अधिनियम में संशोधन करने वाला देश का पहला राज्य।
  • प्रदेश में एण्टी भू-माफिया पोर्टल पर 3,05,507 शिकायतें दर्ज। इनमें से 3,03,79 शिकायतों का निस्तारण।
  • भारत सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु राष्ट्रीय ई-गवर्नेन्स पुरस्कार। स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की राजस्व प्राप्ति 56,036.38 करोड़ रुपये।
  • राजस्व ग्राम खतौनियों में दर्ज सह खातेदारों के अनिर्धारण हेतु अभियान चलाकर 70096 कुल ग्रामों के सहखातेदारों का अंश निर्धारित।
  • 17,833 मछुआरों को 24071.685 हे0 तालाबों का आवंटन।
  • सूचनाओं के आदान-प्रदान एवं पारदर्शिता में अग्रणी राज्य।
  • वृक्षारोपण के लिए 5564 लोगों को 2172.761 हे0 भूमि आवंटित। स्टेट स्टार्ट-अप रेटिंग 2018 में ‘एस्पायरिंग लीडर’ के रूप में सम्मानित।
  • पी.एम. स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश का देश में प्रथम स्थान।
  • इण्डिया स्मार्ट सिटीज़ अवार्ड-2020 में उत्तर प्रदेश को प्रथम पुरस्कार।
  • कानपुर मेट्रो रेल के प्रारम्भ हो जाने के साथ उ0प्र0 सर्वाधिक मेट्रो रेल वाला राज्य बन गया, यहां 05 शहरों में मेट्रो रेल सेवा संचालित

© Copyright 2024 Lokpahal.org | Developed and Maintained By Fooracles

( उ.  प्र.)  चुनावी  सर्वेक्षण  2022
close slider