ऐसे विद्यार्थी जो सरकारी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं है कि वह कोचिंग संस्थान की फीस दे सकें। ऐसे में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 16 फरवरी 2021 से मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से योगी सरकार आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नि:शुल्क कोचिंग प्रदान करती है। जहां विषय विशेषज्ञों की निगरानी में विद्यार्थियों को ऑफलाइन या ऑनलाइन माध्यम से मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी सुचारू तरीके से कर सकें।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत परीक्षाओं की तैयारी

1. आईएएस/आईपीएस।
2. एनडीए।
3. सीडीएस।
4. नीट।
5. जेईई।
6. अर्धसैनिक बल।
7. केंद्रीय पुलिस बल।
8. बैंकिंग।
9. एसएससी।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाएं

1. ऑफलाइन या ऑनलाइन क्लासेस।
2. नि:शुल्क नोट्स।
3. नि:शुल्क क्वेश्चन बैंक।
4. विषय विशेषज्ञों से परामर्श।
5. गेस्ट लेक्चरर्स।
6. मुफ्त टैबलेट।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए पात्रता

1. छात्र उत्तर प्रदेश का मूल निवासी हो। 
2. गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले विद्यार्थी। 
3. कमजोर आर्थिक स्थिति वाले विद्यार्थी।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

1. आधार कार्ड।
2. पैन कार्ड।
3. आय प्रमाण पत्र।
4. निवास प्रमाण पत्र।
5. राशन कार्ड।
6. जन्म प्रमाण पत्र।
7. शैक्षिक प्रमाण पत्र।
8. पासपोर्ट साइज फोटो।
9.मोबाइल नंबर।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए आवेदन का तरीका

  • मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद होम पेज पर जाकर रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में से निर्धारित पाठ्यक्रम को चुनकर ऑनलाइन या ऑफलाइन संस्थान के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलने पर आप उसमें अपनी आवश्यक जानकारियां सबमिट कर सकते हैं।
    सभी जानकारियां भरने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पूर्ण करना है।
  • इसके बाद आपकी आवश्यक जानकारियों और जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन होने के बाद विद्यार्थी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का लाभ उठा सकते हैं।
( उ.  प्र.)  चुनावी  सर्वेक्षण  2022
close slider

preload imagepreload image